भिलाई के युवा कांग्रेस नेता मोहम्मद शाहिद को दिल्ली में मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन आवार्ड

0
96

नई दिल्ली 19 अगस्त, 2019। भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आज दिल्ली जवाहर भवन में “युवा सम्मान समारोह” कार्यक्रम रखा गया। जहां पूरे भारत से विभिन्न प्रदेश के 100 युवा कांग्रेस नेताओं का सम्मान किया गया। जिन्होंने लोकसभा  2019 के चुनाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

छत्तीसगढ़ के भिलाई के युवा नेता मोहम्मद शाहिद ने ओडिशा में 3 महीना निरंतर पार्टी के लिए उत्कृष्ट काम किया था। जिसे भारतीय युवा कांग्रेस ने सराहा। आज दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश व राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मोहम्मद शाहिद को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु मेमोरेंडम व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मोहम्मद शाहिद ने बताया कि ये सम्मान उनके साथ मेहनत करने वाले सभी युवा कांग्रेस के साथियों का सम्मान है जिन्होंने हर परिस्थिति में कांग्रेस को मजबूत करने उनका साथ दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here