भिलाई की खबर: मध्यप्रदेश से मजदूरी करने आए 20 परिवारों को दया सिंह ने उपलब्ध कराए राशन…. सुपेला कोसानगर और खुर्सीपार के दर्जनों परिवारों को भी दिया हफ्ते भर का राशन…

0
137

भिलाई 6 अप्रैल, 2020। लॉक डाउन में फंसे मध्यप्रदेश के मजदूरों को भी जहां राज्य सरकार मदद कर रही है। वही बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह भी अपने स्तर पर उनकी मदद कर रहे हैं। ऐसे ही मध्यप्रदेश के मंडला से मजदूरी करने आए 20 परिवारों को दया सिंह और उनकी बोलबम समिति के सदस्यों द्वारा हफ्ते भर का राशन उपलब्ध कराया गया।

इसी तरह सुपेला कोसानगर और खुर्सीपार के 35 मजदूर परिवारों को हफ्ते भर का राशन दिया गया। कोरोना महामारी को फैलने से रोकने लागू लॉकडाउन के चलते जहाँ पेशेवर व्यापारियों के मुनाफाखोरी की होड़ मची हुई है, वहीं बोलबम सेवा समिति ने अब तक 400 से अधिक जरूरतमंद परिवारों की मदद की है।

दया सिंह ने बताया कि, बोल सेवा समिति का यह कार्य निरंतर जारी रहेगा, आने वाले दिनों में भी जरूरतमंद लोगों को राशन व आवश्यक सामानों को वितरित किया जायेगा। इस अवसर पर बोलबम सेवा समिति के अध्यक्ष दया सिंह के साथ प्रेम सिंग गिल, अभिजित विश्वास, राजकुमार यादव, अशोक कुमार, गौरव चतुर्वेदी, विनोद गुप्ता, प्रीतपाल सिंह, दलबीर सिंह, नंदू गुप्ता, प्रशांत कुमार अनेक पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित थे।

मंडला से आए इन मजदूर परिवारों को दिया गया राशन

मध्यप्रदेश के मंडला जिले से विगत कुछ माह पहले रोजी मजदूरी की तलाश में भिलाई आये 20 परिवार को आज दया सिंह और उनकी टीम ने हफ्ते भर का राशन उपलब्ध कराया है। जिनमें मुकेश गोड़, बुधराम गोड, प्रकाश मुनी, राजेंद्रदास, भोरम दास, भंगी दास, गोड , धर्मेन्द्र, कमलावती गोड, मुश्क़िलाल गोड, रामकली गोड, बसंती बाई मुनी, जोराखन गोड, देहराराम गोड, बंसी लाल दास,खिलेन्द्री दास, खिलेश्वरी गोड, रामलाल गोड, धनुषराम गोड, कृपाली गोड, चुरेन्द्र मुनी, गुलाबी बाई गोड़ जो सुपेला दक्षिण गंगोत्री रहते है। उनके परिवार के लिए हफ्ते भर का राशन दिया गया।

खुर्सीपार में इन 15 परिवार को दिया गया राशन

जिसमें राक्कू वर्मा , वासु, सम्भु नंद , कुंजो, चक्र पड़ी, चंद्रकला, होरीलाल झंगेल, शांति साहू, त्रिभुवन नाइ, खुसरी बाई, जामवंती बाई, सोमरुराम,मंगलू सिन्हा, सुजाता राव उड़िया मोहल्ला शिवजी नगर अटल आवास औऱ केलसी जोन- 2 में समिति के सदस्य द्वारा दिया गया।