पहली बार भिलाई के हुक्काबारों में रात को रेड मारने पहुंची निगम की टीम, गद्दे में तकिया लगाकर हुक्के के कश के साथ एंजाए कर रहे थे सटर्डे नाइट, रेस्टोरेंट संचालक ने दोस्तों को बुलाकर टीम को धमकाया…देखिए हुक्काबारों की हैरान करने वाली तस्वीरें…

0
123

12 मई 2019 भिलाई। शहर में संचालित हो रहे हुक्काबारों के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थी। शनिवार देर रात निगम की टीम ने प्लानिंग कर रेस्टाेरेंट व हुक्काबार में रेड मारी। इस दौरान जो तस्वीरें सामने आई। वो हैरान कर देने वाली है। कई फोटो में बच्चे भी दिख रहे हैं। साथ ही हुक्का में उपयोग करने वाले फ्लेवर भारी मात्रा में निगम की टीम को मिले हैं। सिगरेट से लेकर नशीले पदार्थ भी टीम को मिले।

  • नगर निगम भिलाई के PRO पीसी सार्वा ने बताया, निगम आयुक्त एसके सुंदरानी के निर्देश पर तीन हुक्काबार में दबिश दी गई।
  • नागरिकों से लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी कि रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित की जा रही है। जिसमें कम उम्र के बच्चों को भी प्रवेश दिए जाने की बात सामने आई थी।
  • साथ ही रेस्टोरेंट व्यवसाय के माध्यम से संचालित कुछ रेस्टोरेंट के मालिकों द्वारा नशीले पदार्थ का विक्रय किए जाने की भी शिकायत प्राप्त हुई थी।
  • इन सभी कारणों को गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लेते हुए अवैध रूप से संचालित रेस्टोरेंट सहित हुक्का बार के व्यवसाय को तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश आयुक्त सुंदरानी ने अधिकारियों को दिए थे।
  • जिस पर शनिवार की रात कार्यवाही करते हुए निगम प्रशासन की उड़न दस्ता एवं स्वास्थ्य अमला की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से रेस्टोरेंट्स की आड़ में शहर में संचालित हुक्का बार पर देर रात छापामार कार्यवाही की।
  • सबसे पहले उड़नदस्ता, ट्रैफिक पुलिस बल और स्वास्थ्य अमला की टीम को सुनियोजित तरीके से कार्यवाही करने के लिए एक ही स्थल पर एकत्रित होने के लिए सूचना प्राप्त हुई।
  • जिस पर सभी एक जगह पर एकत्रित हुए किसी को भी यह जानकारी प्रदान नहीं की गई की कौन सी जगह दबिश देनी है?
  • तब टीम ने मिलकर यह तय किया कि रिहायशी इलाके वाले क्षेत्रों में रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार की गतिविधियां जोरो से संचालित की जा रही है।
  • जिस पर जोन क्रमांक 1 नेहरू नगर क्षेत्र के अग्रसेन चौक के समीप होटल हैपनिंग के चौथी मंजिल पर निगम प्रशासन की टीम पहुंची।
  • जहां का नजारा देख टीम हतप्रभ रह गई।
  • कुछ लोगों के द्वारा छत के खुली हवा मे हुक्का का सेवन किया जा रहा था।
  • जिसे समझाइश देकर जाने को कहा गया तथा हुक्का बार संचालक अमित को रुक कर कार्यवाही में उचित सहयोग देने कहा गया।
  • परंतु संचालक द्वारा अपने मित्रों से संपर्क कर कार्यवाही स्थल पर बुला लिया गया।
  • जिसे टीम ने शासकीय कार्य में बाधा न पहुंचाने की बात समझाकर खदेड़ा गया।
  • PRO पीसी सार्वा ने आगे बताया कि इसके बाद हुक्का बार से संबंधित सामग्री जिसमें हुक्का लैंप, हुक्का पीने का पाइप, हर्बल हुक्का तंबाकू युक्त खुशबूदार फ्लेवर, एनर्जी ड्रिंक, सिगरेट के डब्बे में छुपाकर रखें अलग-अलग प्रकार के फ्लेवर को पंचनामा बनाकर जब्ती की गई।
  • अर्थदंड की राशि वसूल कर हुक्का बार संचालक के समक्ष ताला जड़ा गया।
  • इसके बाद टीम कोहका रोड देसी शराब भट्टी के समीप पहुंची। जहां पर एच-2 डिस्को के प्रथम तल पर गुस्टो रेस्टोरेंट में संचालित हुक्का बार की सामग्री जप्त कर अर्थदंड वसूलते हुए।
    -यहां संचालक के समक्ष ताला जड़ा गया।
  • कार्यवाही के दौरान संचालक को पूछने पर हुक्का बार नहीं चलाने की बात कही गई परंतु निरीक्षण करने पर हुक्का से संबंधित सामग्री पाया गया।
  • अंगार जलती हुई दिख रही थी, पूरे कमरे से अलग महक आ रही थी। कुछ लोग मुंह छुपाते बैठे हुए थे जो की नाबालिक थे तथा फ्रिज से मादक पेय पदार्थ भी प्राप्त हुआ।
  • इसी प्रकार इसके सामने स्थित एक और रेस्टोरेंट में दबिश दी गई जहां पर हुक्का पिलाते हुए नहीं पाया गया परंतु निरीक्षण के दौरान हुक्का की सामग्री प्राप्त होने पर जप्त करते हुए अर्थदंड वसूलने की कार्यवाही की गई।
  • इस पूरी कार्यवाही में जानकारी प्राप्त होते ही नाबालिक एवं अबोध इधर उधर भागते हुए नजर आए।

निगम की इस टीम ने की कार्रवाई

  • कार्यवाही में स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उड़न दस्ता टीम के प्रभारी वीके सैमुअल, रमेश शर्मा, अंगिरा कुमार सिंह, रामायण सिंह, ट्रैफिक पुलिस सहित बड़ी संख्या में निगम प्रशासन निगम की उड़न दस्ता की टीम के लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here