शहर में अवैध प्लॉटिंग करने वालों की अब खैर नहीं, डेढ़ माह में 15 से ज्यादा बिल्डरों को आयुक्त ने थमाया नोटिस, सबसे ज्यादा विवादित जमीन कोहका-कुरुद में…अब इनके खिलाफ होने जा रही कार्रवाई

0
84

03 अप्रैल 2019 भिलाई। अवैध प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ नगर निगम भिलाई सख्त हो गया है। भिलाई निगम आयुक्त एसके सुंदरानी ने तीन लोगों को फिर नोटिस जारी किया है। इनमें कुरुद के विशाल केजरीवाल, कोहका साकेत नगर में सरोज गुप्ता और कुरुद में वेलप्लान बिल्डर्स को नोटिस दिया है। केजरीवाल को आयुक्त ने कहा है कि, खसरा नंबर- 1047/1, 1047/6, रकबा 0.790, 0.570 हेक्टेयर भूमि पर अवैध प्लॉटिंग किया जा रहा है। यहां पर बाउंड्रीवाल का निर्माण भी किया गया है। जो आपराधिक कृत्य है। वेलप्लान बिल्डर्स ने कुरुद के खसरा नंबर-1542 पर अवैध प्लाटिंग किया है। कुरुद में विशाल केजरीवाल ने खसरा नं-1047/1, 1047/6 पर प्लॉटिंग कर रहा है। तीनों को 7 दिन के भीतर कब्जा हटाने कहा है। 

जोन अफसरों को भी थमाया नोटिस
– आयुक्त एसके सुंदरानी ने जोन-1 के अफसरों को भी अवैध प्लॉटिंग और कब्जा नहीं रोक पाने के लिए नोटिस जारी किया है।
– आयुक्त ने जोन-1 आयुक्त, जोन-1 के सहायक अभिंता, जोन-1 के सब इंजीनियर और जोन के सहायक राजस्व अधिकारी से पूछा है कि, नेहरू नगर के ब्लॉक-20 प्लॉट-4 मुख्य मार्ग पर जोन कार्यालय द्वारा श्रुति सियाल को आवासीय प्रयोजन के लिए भवन अनुज्ञा जारी की गई है।
– निरीक्षण में पता चला है कि भूखंड पर प्राप्त अनुज्ञा का विचलन कर निर्माण किया जा रहा है। आयुक्त ने सभी जोन आयुक्त को कब्जा रोकने निर्देश दिए हैं। 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here