’बलिदान बैज’ विवाद: धोनी के समर्थन में उतरा बीसीसीआई.. ICC की आपत्ति पर पूरे देश में बहस शुरु.. आप भी पढ़िए क्या हैं मामला..

0
90

नई दिल्ली 07 जून, 2019। पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के दस्तानों पर भारतीय सेना के बलिदान बैज को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा कर दिया। महेंद्र सिंह धोनी के दस्तानों पर भारतीय सेना के ‘बलिदान बैज’ को लेकर आईसीसी की आपत्ति पर बहस तेज हो गई है। क्रिकेट विश्व कप 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के पहले मुकाबले में विकेटकीपिंग के दौरान धोनी ने जो दस्ताने पहने थे, उन पर सेना का ‘बलिदान बैज’ बना हुआ था। इस पर आईसीसी ने बीसीसीआई से अपील की है कि वह धोनी को दस्तानों से सेना से जुड़ा यह चिन्ह हटाने को कहे। हालांकि बीसीसीआई ने इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी का समर्थन किया है। 

https://twitter.com/ANI/status/1136881812997791744

विनोद राय ने आईसीसी को परमिशन देने के लिए लिखी चिठ्ठी 

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित बीसीसीआई की प्रशासनिक समिति (कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स यानी CoA) के प्रमुख विनोद राय ने कहा, ‘हम अपने खिलाड़ियों के साथ खड़े हैं। धोनी के दस्ताने पर जो निशान है, वह किसी धर्म का प्रतीक नहीं है और न ही यह कामर्शियल है।’ उन्होंने कहा कि जहां तक पहले से परमिशन लेने की बात है तो हमने इसके लिए आईसीसी को लिखा है कि वह धोनी को इन दस्तानों का इस्तेमाल करने की मंजूरी दे। इस मुद्दे पर देश की दिग्गज खेल हस्तियों ने भी धौनी का समर्थन किया है। इनमें रेसलर योगेश्वर दत्त और सुशील कुमार प्रमुख हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here