महिला बार काउंसलिंग अध्यक्ष की कोर्ट के अंदर सरेआम गोली मारकर हत्या, हादसे के बाद आरोपी ने भी खुद को मारी गोली..

0
80

12 जून 2019 आगरा| आगरा में यूपी महिला बार काउंसिल अध्यक्ष की हत्या कर दी गई है। बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरवेश यादव 2 दिन पहले अध्यक्ष पद पर चुनी गईं थी। बताया जा रहा है कि अधिवक्ता मनीष शर्मा ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक मनीष ने बार काउंसिल के अध्यक्ष की कचहरी के अंदर ही गोली मार कर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है दोपहर करीब तीन बजे यूपी बार काउंसिल की अध्‍यक्ष दरवेश यादव और अधिवक्‍ता मनीष शर्मा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अधिवक्ता मनीष शर्मा ने दरवेश यादव को लगातार तीन गोली मारीं। गोली चलने से दीवानी परिसर में अफरा तफरी फैल गई। जनाकरी के मुताबिक इसके बाद मनीष शर्मा ने खुद को भी एक गोली मार ली। पुलिस ने दोनों को दिल्‍ली गेट स्थित पुष्‍पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया। फिलहाल विवाद के कारण का अभी कुछ पता नहीं चल सका है।

आपको बता दें कि दो दिन पहले ही दरवेश यादव उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं। यूपी बार काउंसिल के इतिहास में वे पहली महिला अध्यक्ष बनी थीं। यूपी बार काउंसिल का चुनाव रविवार को प्रयागराज में हुआ था। दरवेश सिंह मूल रूप से एटा की रहने वाली हैं। 2016 में वे बार काउंसिल की उपाध्यक्ष और 2017 में कर्यकारी अध्यक्ष रह चुकी हैं। वे पहली बार 2012 में सदस्य पद पर विजयी हुई थीं। तभी से बार काउंसिल में सक्रिय रहीं। उन्होंने आगरा कॉलेज से विधि स्नातक की डिग्री हासिल की। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (आगरा विश्वविद्यालय) से एलएलएम किया। उन्होंने 2004 में वकालत शुरू की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here