AUS vs IND, 3rd T20I: आतिशी शुरुआत को विराट कोहली ने जीत में बदला, सीरीज बराबर

0
93

सिडनी| पहले पावर-प्ले (शुरुआती 6 ओवर) में जोड़े गए 67 रन और फिर बाद में कप्तान विराट कोहली (नाबाद 61 रन, 41 गेंद, 4 चौके, 2 छक्कों) के बेहतरीन नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने सिडनी में तीसरे टी-20 मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया| दिनेश कार्तिक (नाबाद 22 रन, 18 गेंद, 1 चौका, 1 छक्का) ने भी आखिरी पलों में तब अहम पारी खेली, जब भारत को आखिरी पांच ओवरों में जीत के लिए 53 रन बनाने थे| विराट कोहली  की यह पारी लंबे समय तक क्रिकेटप्रेमियों को याद रहेगी| विराट कोहली और दिनेश कार्तिक ने पांचवें विकेट के लिए 39 गेंदों पर नाबाद 60 रन की साझेदारी की| और इन दोनों ने करोड़ों भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को यह संदेश दिया ये दोनों संकट के समय में टीम इंडिया की नई मैच जिताऊ जोड़ी है|

https://twitter.com/ICC/status/1066653367055917056

https://twitter.com/BCCI/status/1066649554379071488

https://twitter.com/BCCI/status/1066624697998237697

इसी के साथ ही भारत ने सीरीज को 1-1 से बराबर करने में कामयाबी हासिल कर ली| ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनने के बाद कोटे के 20 ओवरों में 6 विकेट पर 164 रन बनाए थे| जवाब में भारत ने 19|4 ओवरों में 4 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया|  चार विकेट चटकाने वाले क्रुणाल पंड्या मैन ऑफ द मैच और शिखर धवन को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया|

https://twitter.com/BCCI/status/1066651834813681664

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here