धान की तुलाई के नाम पर किसान से मांगे पैसे… धान खरीदी केंद्र पर पड़ा दिल का दौरा.. किसान की मौके पर मौत..

0
165

09 दिसंबर 2020 राजनांदगांव। प्रदेश में इस समय धान खरीदी चल रही है। इस बीच छत्तीसगढ़ के धान खरीदी केंद्र में एक किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि धान खरीदी केंद्र पहुंचे किसान के धान को खराब बताकर तौलाई करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद किसान को दिल का दौरा पड़ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

यह मामला राजनांदगांव जिले के घुमका खरीदी केंद्र का है। जानकारी के अनुसार गिधवा निवासी किसान मंगलवार को यहां धान बेचने पहुंचा था। इस दौरान धान की तुलाई के लिए पैसा लिया जा रहा था। बताया जा रहा है कि मृत किसान ने इसका विरोध किया तो धान की तुलाई करने से मना कर दिया।

यह सुनकर किसान को वहीं हार्ट अटैक आ गया। मौके पर ही उसकी मौत होने से धान खरीदी केंद्र में हड़कंप मच गया। कलेक्टर मामले की जांच कर रहे हैं। परिजनों ने घुमका थाने में शिकायत दर्ज कराई है।