अब इस जिले से भी टीआई से लेकर सब इंस्पेक्टर के तबादले.. जिले के कप्तान ने जारी किया आदेश.. देखिए सूची…

0
262

29 मई 2019, राजनांदगांव। लोकसभा चुनाव खत्म होते ही प्रभावशील आचार संहिता हट चुका है। आचार संहिता हटते ही अब छोटी-बड़ी प्रशासनिक सर्जरी शुरू हो चुकी है। 11 उप निरीक्षकों का आज ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर दिया गया है। ये तबादला आदेश पुलिस अधीक्षक कमल लोचन कश्यप के हस्ताक्षरित जारी हुआ है। उपनिरीक्षक किशुन कुंभकार को थाना साल्हेवारा से प्रभारी चौकी जाल बांधा, उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार नेताम को थाना बकरकट्टा से थाना कोतवाली, उपनिरीक्षक मोहर साय लहरे को प्रभारी चौकी जोब से थाना कोतवाली, उपनिरीक्षक शशांक पौराणिक को थाना बसंतपुर से थाना बकरकट्टा में पदस्थ किया गया है।

साथ ही उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को थाना खैरागढ़ से थाना बकरकट्टा, उपनिरीक्षक अजीत सिंह को थाना खैरागढ़ से थाना साल्हेवारा, उप निरीक्षक सागर पाठक को रक्षित केंद्र राजनांदगांव से थाना गातापार, उप निरीक्षक योगेश कश्यप को थाना औंधी डीआरजी राजनांदगांव भेजा गया है।

इसके साथ ही उप निरीक्षक विमल लवानिया को थाना कोतवाली से प्रभारी पुलिस चौकी ज़ोब, उपनिरीक्षक योगेश वर्मा को थाना कोतवाली से थाना औंधी, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार बघेल को रक्षित केंद्र राजनांदगांव से थाना खैरागढ़ में नवीन पदस्थापना मिली है।

देखिये सूची भी…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here