गोंडपारा में कब्जा हटाने पहुंची निगम और पुलिस की टीम पर हमला… देखें झूमाझपटी का वीडियो..

0
871

बिलासपुर। कब्जा हटाने गोंड़पारा पहुंची निगम अमले और पुलिस की टीम से स्थानीय लोगों ने जमकर झूमाझटकी की। इस बीच यहां एक तरफ का बेजाकब्जा हटा दिया गया है। शेष बचे लोगों को मोहलत दी गई है। इसके बाद उन्हें भी बेदखल करने की कार्रवाई की जाएगी। दरअसल गोंड़पारा में शनिवार की सुबह निगम अमला दल बल के साथ मौके पर पहुंचा और एक सिरे से कार्रवाई शुरू की। इस दौरान निगम अमले व पुलिस से स्थानीय दुकानदारों के बीच में काफी झड़प हुई।

  • बता दें अरपा नदी के दोनों किनारों पर सिक्सलेन और फोरलेन सड़क का निर्माण होना है। इसके लिए दोनों ओर मौजूद अवैध कब्जा को तोड़ा जाना है।
  • निगम ने मुख्य शहर की तरफ चाटापारा में तोड़फोड़ करते हुए कब्जा हटाया है। अब गोंड़पारा में कार्रवाई चल रही है। लोगों को सरकारी आवास आबंटन करने के साथ ही खुद ही अपने निर्माण हटाने का मौका दिया गया था।
  • शुक्रवार की शाम को हरकत में आए निगम अमले ने खाली मकानों को तोड़ने का अभियान शुरू कर दिया। रात में बरसते पानी में निगम की टीम तोड़फोड़ कर रही थी। रात तक 80 मकानों को तोड़ने की बात अधिकारियों ने स्वीकारी है। अ
  • ब अभियान तेज करते हुए सभी निर्माण को एक सिरे से ढहाने की योजना है। कब्जा हटने के बाद यहां सड़क निर्माण का काम किया जाएगा।
  • तोड़फोड़ के बाद जो मलबा बच गया है, उसे नदी को पाटने में उपयोग किया जा रहा है। इससे निर्माण कार्य की लागत कम होने की बात कही जा रही है।