सरकार बनने के बाद पहली बार न्यायधानी पहुंचे  स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का हुआ जोरदार स्वागत..

0
67

बिलासपुर 17 जनवरी 2019। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद अपने पहले दौरे पर न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव का ऐतिहासिक स्वागत हुआ। स्वागत का आलम यह था कि उत्साहित कांग्रेसी जन और आम जनता की भीड़ कई किलोमीटर दूर तक नजर आती रही। यही नहीं पूरा शहर भी फ्लेक्स और बैनरओं से पट चुका था।

स्वागत की इस कड़ी में टीएस सिंहदेव स्वास्थ मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के प्रथम बिलासपुर आगमन पर डॉ.आशीष सिंह (जे के) द्वारा अकलतरा हाउस शिव टाकीज रोड में फूल माला ढोल बाजा के साथ भव्य स्वागत किया गया। मंत्री के साथ नगर विधायक माननीय शैलेश पांडेय व विजय केशरवानी भी मौजूद थे। शहर में आम जनता और दिग्गज कांग्रेसी नेताओं से मिल रहे प्यार से टीएस सिंहदेव भी अभिभूत नजर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here