प्रदेश युवा कांग्रेस में थोक में नियुक्ति, मोतीलाल वोरा के पोता संदीप वोरा की राजनीति में इंट्री, निखिल बने प्रदेश महासचिव, मो. शाहिद, आमिर और अमित उपाध्याय को प्रदेश सचिव की कमान, देखिए पूरी लिस्ट…

0
116

24 फरवरी 2019 रायपुर/ भिलाई। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश महासचिव, प्रदेश सचिव और सह-सचिवों की नियुक्ति हुई है। इस नियुक्ति में दुर्ग जिले के पदाधिकारियों को भी मौका मिला है। इनमें मोतीलाल वोरा के पोता और दुर्ग विधायक अरूण वोरा के बेटे संदीप वोरा को भी जगह मिली है। संदीप को युवा कांग्रेस में प्रदेश सचिव बनाया है। वहीं एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी को युवा कांग्रेस में प्रदेश महासचिव बनाकर लाया गया है। इस लिस्ट में दुर्ग जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष मोहम्मद शाहिद का भी नाम है। शाहिद को संगठन ने प्रदेश सचिव की कमान सौंपी है। वहीं दुर्ग जिले से युकां के जिला महासचिव अमित उपाध्याय को प्रदेश सचिव, जिला सचिव आमिर सिद्धिक्की को प्रदेश सचिव, जिला पंचायत सदस्य जयंत देशमुख को प्रदेश सचिव, दीक्षा पांडेय, निखिल खिचिरया को प्रदेश सचिव बनाया है। साथ ही नांदगांव के पूर्व मेयर स्व. विजय पांडेय के बेटे तथागत पांडेय को भी प्रदेश सचिव बनाया गया है। संगठन ने युवा कांग्रेस के दुर्ग जिला महासचिव जुल्फीकार सिद्धिक्की को प्रदेश सह-सचिव बनाया है। युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्णचंद और महेंद्र गंगोत्री ने लिस्ट जारी की। जिसमें उन्होंने लिखा है कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद यादव, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लवरू, प्रदेश प्रभारी संतोष कुलकुंडा की अनुमति से प्रदेश महासचिव, सचिव और सह-सचिव, जिला कार्यकारी अध्यक्ष व कार्यकारी विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति की जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here