अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में नियुक्ति, शास्वत ठाकुर को मिली युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी.. मोनू बहादुर सिंह बने महासचिव.. समाज ने मार्गदर्शक मंडल में संयोजक भी बनाया.. देखिए लिस्ट..

0
91

रायपुर 19 अगस्त, 2019। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने छत्तीसगढ़ में युवा को जोड़ने सभी 5 संभागों में प्रभारियों की नियुक्त की है। समाज ने शास्वत ठाकुर को बड़ी जिम्मेदारी दी है। शास्वत ठाकुर को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वहीं राजनांदगांव के युवा मोनू बहादुर सिंह को प्रदेश का महासचिव बनाया है। मोनू बहादुर सिंह दुर्ग संभाग के भी प्रभारी होंगे। जो समाज के युवाओं को जोड़ने का काम करेंगे। इसके साथ ही समाज के प्रतिष्ठित लोगों को मार्गदर्शक मंडल का संयोजक बनाया है। जो युवा पीढ़ी को मार्गदर्शित करेंगे। साथ ही उल्लेखनीय कार्य करने वालों युवाओं को समाज से जोड़ने का भी काम करेंगे। मार्ग दर्शक मंडल के लिए 11 संयोजकों की नियुक्ति की है। प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दया सिंह और प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  कुंवर हरिवंश सिंह (पूर्व सांसद, प्रतापढ़, यूपी), नेशनल कोऑर्डिनेटर एवं कोषाध्यक्ष माननीय बच्चन सिंह राणा (नई दिल्ली), राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू (लखनऊ), यूवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भार्गव (नईदिल्ली), राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमित सिंह, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम (बस्तर) एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दया सिंह (भिलाई) की सहमति से यह कार्यकारिणी का गठन किया है। इसके साथ ही 30 दिनों में प्रदेश के सभी जिलों के नए अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की जाएगी।

इसके साथ ही अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने छत्तीसगढ़ के सभी संभागों के लिए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। मार्गदर्शक मंडल में 11 पदाधिकारियों को संजोयक बनाया है।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के युवा प्रकोष्ठ का गठन..

  • युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष – शास्वत ठाकुर
शास्वत ठाकुर, युवा प्रदेश अध्यक्ष
  • प्रदेश महासचिव पद- मोनू बहादुर सिंह (राजनांदगांव), अजय सिंह (रायपुर), परमेश्वर सिंह (महासमुंद) को मिली जिम्मेदारी
  • प्रदेश उपाध्यक्ष पद – अनिरुद्ध सिंह (रायपुर), राहुल सिंह (रायपुर), प्रमोद सिंह (भिलाई), ओपी सिंह (वैशाली नगर) को मिली जिम्मेदारी
  • प्रदेश प्रवक्ता – डॉ. सुजीत परिहार
प्रदेश महासचिव मोनू बहादुर सिंह (राजनांदगांव), अजय सिंह (रायपुर), परमेश्वर सिंह (महासमुंद) को मिली जिम्मेदारी
प्रदेश उपाध्यक्ष पद – ओपी सिंह (वैशाली नगर), राहुल सिंह (रायपुर), प्रमोद सिंह (भिलाई), अनिरुद्ध सिंह (रायपुर) को मिली जिम्मेदारी
डॉ. सुजीत परिहार, प्रदेश प्रवक्ता

प्रदेश संयोजक और संभाग प्रमुख

  • मोनू बहादुर सिंह को प्रदेश महासचिव के साथ दुर्ग संभाग का प्रमुख बनाया गया है।
  • प्रमोद सिंह को उपाध्यक्ष के साथ रायपुर संभाग का प्रमुख बनाया गया है।
  • राजेंद्र सिंह दद्दा सरगुजा संभाग का प्रमुख बनाया है।
  • नीटू भदोरिया को बस्तर संभाग को संभाग प्रमुख गया
  • शशी के सिंह को बिलासपुर संभाग का प्रमुख बनाया गया है।

मार्गदर्शक मंडल में 11 प्रदेश संयोजकों की सूची..

  • ठाकुर अजय सिंह परिहार (राजनांदगांव)
  • ठाकुर विजय बहादुर सिंह (राजनांदगांव)
  • ठाकुर नीटू भदोरिया (जगदलपुर)
  • ठाकुर त्रिभुवन सिंह (बिलासपुर)
  • ठाकुर राजेंद्र सिंह दद्दा (कोरिया)
  • ठाकुर शशी के सिंह (बिलासपुर)
ठाकुर अजय सिंह परिहार (राजनांदगांव), ठाकुर विजय बहादुर सिंह (राजनांदगांव), ठाकुर नीतू भदोरिया (जगदलपुर), ठाकुर त्रिभुवन सिंह (बिलासपुर), ठाकुर राजेंद्र सिंह दद्दा (कोरिया), ठाकुर शशी के सिंह (बिलासपुर)
  • ठाकुर नयन सिंह परिहार (बिलासपुर)
  • ठाकुर अजय सिंह (बीजापुर )
  • ठाकुर तेज बहादुर सिंह (दुर्ग)
  • ठाकुर धर्मेंद्र सिंह (महासमुंद)
  • नरेंद्र ठाकुर (रायपुर)
ठाकुर नयन सिंह परिहार (बिलासपुर), ठाकुर अजय सिंह (बीजापुर), ठाकुर तेज बहादुर सिंह (दुर्ग), ठाकुर धर्मेंद्र सिंह (महासमुंद), नरेंद्र ठाकुर (रायपुर)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here