पूर्व सीएम रमन सिंह के दामाद डॉ. पुनीत गुप्ता का एक और कारनामा, 36 महिने की पीजी 26 माह में, और 4 साल 2 महिने में ही असिस्टेंट प्रोफेसर से प्रोफेसर बन गए..!

0
74

रायपुर 14 अप्रैल, 2019। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के दामाद डॉ. पुनीत गुप्ता का एक और कारनामा सामने आया है। ये कारनामा कोई सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग नहीं और ना ही कोई भ्रष्ट्राचार का मामला है। ब्लकि इस बार तो उनकी डिग्री और पदोन्नति पर सवाल खड़े हुए है। दरअसल सूत्रों की माने तो डॉ. राकेश गुप्ता ने IMA  को लिखित में शिकायत की है। डॉ. राकेश गुप्ता का आरोप है कि पुनीत गुप्ता में 10 महिने में तीन बार पीजी का विषय बदला है। जबकि 36 महिने की पीजी को महज 26 माह में पूरे कर लिये। और तो और 4 साल 2 महिने में ही असिस्टेंट प्रोफेसर से प्रोफेसर भी बन गए। इस मामले को लेकर शासन ने चिकित्सा शिक्षा संचालक से जानकारी मांगी। जो पं. जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज डीन के मार्फत शासन को भेज दी गई है।

क्या हैं पूरा मामला, पढ़िए…

  • हद तो तब है, जब असिस्टेंट प्रोफेसर रहते हुए पहले आठ दिन, फिर छह दिन और फिर पूरे 163 दिन छुट्टी पर थे, जबकि इतनी छुट्टी उनके पास थी ही नहीं।
  • बाकायदा तत्कालीन डीन ने चिकित्सा शिक्षा संचालक को इसकी लिखित सूचना दी थी। फिर उन्होंने इस्तीफा ही दे दिया।
  • 5 अक्टूबर, 2011 को इस्तीफा स्वीकृत हो गया। एक अखबार के पास सूचना का अधिकार (आरटीआई) में मिले दस्तावेज गड़बड़ियों की पूरी कहानी बयां कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here