MP में कांग्रेस को एक और झटका.. कांग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफा..

0
98

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की मुश्किलें कम होती नहीं दिखाई दे रही है। यहां कांग्रेस एमएलए ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजस्थान के अलावा अब मध्य प्रदेश में कांग्रेस की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई है। यहां पर भी विधायकों के इस्तीफे का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब मध्य प्रदेश के मांधाता सीट से कांग्रेस विधायक नारायण पटेल ने प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को अपना इस्तीफा सौंपा है। इस्तीफा मिलते ही स्पीकर ने उसे स्वीकार कर लिया। पटेल के इस्तीफे के बाद अब मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायकों की संख्या 89 हो गई है।