ब्रेकिंग: भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सस्पेंड.. बकायदा गले में भाजपा का स्कार्फ डालकर गली-गली घूम रही थी..

0
109

कोरिया 19 दिसंबर, 2019। भाजपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करना एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को महंगा पड़ गया। दरअसल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गौरी वैश्य भाजपा पार्षद प्रत्याशी के लिए वोट मांगने भाजपा की पूर्व विधायक चंपादेवी पावले के साथ गली गली घूम रही थी। उसने अन्य कार्यकर्ताओं की तरह गले में बाकायदा भाजपा वाला स्कार्फ भी डाल रखा था। निर्चाचन गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए बनाई गई प्रशासनिक टीम की निगाह जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गौरी वैश्य के इस हरकत पर पड़ी, फिर तत्काल इसकी सूचना ऊपर के अफसरों को दी गई। मामले की जांच भी हो गई और जांच रिपोर्ट के आधार पर गौरी वैश्य को सस्पेंड कर दिया गया।

भाजपा के पार्षद प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करना और वोट मांगना कोरिया जिले की एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को महंगा पड़ा। इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, मामला कोरिया जिले के खेतादफाई वार्ड क्रमांक 7 का है।