अमिताभ बच्चन की खो गई ये चीज, ट्विटर पर लगाई गुहार- अरे भैया मदद कीजिए…

0
89

4 जुलाई 2019, मुंबई | बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, और वे ट्विटर के जरिये अपने फैन्स के साथ लगातार जुड़े भी रहते हैं| अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर कई बड़ी हस्तियों के साथ मुखातिब होते हैं, और उनकी ये सार्वजनिक बातचीत चर्चा में भी आती है| कुछ दिन पहले ‘बिग बी’ को लेकर आनंद महिंद्रा और अमिताभ बच्चन की बातचीत को काफी पसंद किया गया था| लेकिन अब अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट करके मदद की गुहार लगाई है| अमिताभ बच्चन  ने मदद की ये गुहार एक खोई हुई चीज के लिए लगाई है|

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है – “अरे भैया मदद कीजिए| अभी मैंने जब ‘संचय जल बेहतर कल ‘ अभियान के लिए एक video बना के उसे प्रकाशित किया था यहां, एक सज्जन Ef ने कुछ अपनी तरफ से दो शब्द लिखे थे, वो मिल नहीं रहे मुझे| कृपा उसे फिर से लिख दीजिए: शायद कुछ ऐसा लिखा था कि ‘धरती जब संचालित करेगी जल’ etc…”

इस तरह अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर परिवार से मदद मांगी है और इस quote को वापस मांगा है| वैसे भी अमिताभ बच्चन लगातार सामाजिक सरोकारों के साथ भी जुड़े रहते हैं| अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं| इसके अलावा अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्मों में ‘झुंड’ में भी है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here