अमित शाह ने दिखाई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी, अब दिल्ली से कटरा 8 घंटे का सफर..

0
123

नई दिल्ली। दिल्ली से कटरा के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किये। हालांकि, वंदे भारत एक्सप्रेस की नियमित व्यावसायिक सेवा 5 अक्टूबर से शुरू होगी और टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो गई है। हाई स्पीड ट्रेन चलने से दिल्ली और कटरा के बीच यात्रा का समय 12 घंटे से कम होकर आठ घंटे रह जाएगा।

नई दिल्ली में अमित शाह ने जब नई दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे मातरम एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई तब उनके साथ रेल मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और हर्षवर्धन भी मौजूद थे। वंदे मातरम एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने से पहले अमित शाह ने एक कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि यह ट्रेन पूरी तरह से मेड इन इंडिया है। 


वंदे भारत एक्सप्रेस के बारे में खास बातें

  • वंदे भारत अंबाला, लुधियाना, जम्मूतवी होते हुए शाम 5 बजकर 50 मिनट पर कटरा पहुंचेगी।
  • इसकी कटरा से वापसी दोपहर 3 बजे होगी, जो नई दिल्ली देर रात 11 बजे पहुंचेगी।
  • इस ट्रेन में 16 डिब्बे हैं, जिसमें 14 चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास के हैं।
  • हर चेयर कार कोच में 78 कुर्सियां हैं।
  • ट्रेन में 1100 यात्री सवार हो सकते हैं।
  • 5 अक्टूबर से यह ट्रेन रोजाना दिल्ली से कटरा और कटरा से नई दिल्ली के लिए दौड़ेगी।
  • वंदे भारत ट्रेन में दिल्ली से कटरा के लिए चेयरकार क्लास का किराया 1630 रुपए। जबकि एग्जिक्युटिव चेयर कार में 3015 रुपए है।
  • 8 घंटे में कटरा पहुंचाएगी वंदे भारत एक्सप्रेस।
  • वंदे भारत एक्सप्रेस मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को 8 घंटे में दिल्ली से कटरा पहुंचाएगी।
  • दूसरी ट्रेनों में नई दिल्ली से कटरा तक का सफर 12 घंटे में तय किया जाता है।