बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राजनांदगांव में किया रैली को संबोधित, बोले – विधायक भीमा मंडावी की हत्या षड्यंत्र का हिस्सा, भूपेश सरकार कराए सीबीआई जांच…

0
75

12 अप्रैल 2019, राजनांदगांव। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज चुनाव प्रचार करने राजनांदगांव पहुंचे। अमित शाह एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा है।

रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रस की सरकार आने के साथ ही यहां सीबीआई पर बैन लगा दिया। यहां पहले रमन सिंह जी की सरकार थी, उनको कभी सीबीआई को रोकने की जरूरत नहीं पड़ी। क्योंकि उनका दामन साफ था। उनके शासन में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ।

मैं आज यहां से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूं कि अगर आपको कुछ छुपाना नहीं है, तो भीमा मंडावी जी की हत्या की सीबीआई जांच करवाइये। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

अमित शाह ने आगे कहा कि 10 तक देश में सोनिया-मनमोहन की सरकार थी। 10 साल में 12 लाख करोड़ का भ्रष्टाचार उन्होंने किया और आज दावा करते हैं कि देश का विकास करेंगे। 55 साल तक उन्होंने देश का विकास नहीं किया और अब नारे दे रहे हैं।

मैं राहुल बाबा से कहना चाहता हूं कि केवल विकास के नारों से विकास नहीं होता। गरीबों के लिए मन में दर्द होता है तब जाकर विकास होता है। देश की सुरक्षा वोटबैंक से बड़ी नहीं हो सकती। कांग्रेस के लिए ये वोटबैंक का मामला होगा, लेकिन हमारे लिए देश की सुरक्षा सर्वोपरि है।

एयर स्ट्राइक के बाद दो जगह मातम छाया था, एक पाकिस्तान में और दूसरा कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में। ये कांग्रेस पार्टी आतंकियों से ईलू-ईलू कर सकती है, हम नहीं कर सकते। हमारी नीति स्पष्ट है, वहां से गोली आएगी तो यहां से गोला दागा जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि 15 साल के अंदर देशभर के विकसित राज्यों की सूची में छत्तीसगढ़ को चौथे स्थान पर लाने का काम रमन सिंह जी ने किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here