सरोज पांडे के बयान के बाद भाजपा में बवाल, रमन सिंह को फेवर करने उतरे नेता प्रतिपक्ष रिकेश, सरोज के बारे में बहुत कुछ कहा…

0
86

22 जनवरी 2019 भिलाई। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के खिलाफ नगर निगम भिलाई के नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन ने बयान दिया है। रिकेश इस बयान के बाद से काफी चर्चा में आ गए हैं। रिकेश ने सरोज के उस बयान के बाद अपने वक्तव्य दिया है जब सरोज ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बगैर नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कही। सरोज ने कहा था कि आगामी लोकसभा चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के नेतृत्व में नहीं, पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। इसके बाद से पार्टी में बवाल हो गया और अब भिलाई से नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष ने बयान दे दिया है। रिकेश ने कहा है कि, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह प्रदेश के लाडले नेता है। उनके कुशल नेतृत्व की वजह से ही भाजपा की सरकार 15 सालों तक प्रदेश में रही। 

रिकेश क्यों उतरे फेवर में…
– विधानसभा चुनाव में रिकेश  ने वैशालीनगर विधानसभा से टिकट मांगी थी। 

– पूर्व सीएम रमन सिंह के कहने के बाद वे संगठन के लिए काम किए। 
– रमन ने उन्हें चुनाव जीताने की जिम्मेदारी दी। वैशालीनगर सीट भाजपा जीत गई। 
– इसके बाद से रिकेश संगठन के क्लोज हुए। पिछले दिनों अचानक भाजपा अध्यक्ष व वर्तमान नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक समेत संगठन के सभी नेता वैशालीनगर पहुंचे थे। 
– वहीं पार्टी इस बार लोकसभा चुनाव में किसी लोकल नेता पर दाव लगा सकती है। इसके लिए सर्च शुरू हो गया है। 
– सूत्रों की माने तो इसलिए संगठन रिकेश को बूस्ट कर रहा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here