मेहुल मारू के इस्तीफे के बाद राजनंदगांव में जोगी कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, 4 पार्षद पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल

0
79

राजनांदगांव 6 अप्रैल, 2019। विधानसभा चुनाव में JCCJ की करारी हार के बाद लगातार कार्यकर्ताओं में निराशा है और इसी के चलते JCCJ के अधिकतर कार्यकर्ता पार्टी से इस्तीफा दे रहें है। आपको बता दे कि एक दिन पहले राजनांदगांव जिले के पूर्व शहर अध्यक्ष मेहूल मारू ने पार्टी से इस्तीफा दिया था। वही आज JCCJ पार्टी के विनय झा, अवधेश प्रजापति, दीपक यादव, रूपेन्द्र साहू और आयशा बेगम ने पार्टी से अपना इस्तीफा दिया और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू, सेडो विधायक करूणा शुक्ला और सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के सामने कांग्रेस में प्रवेश किया।

  • इन सभी ने कांग्रेस पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बूथ स्तर पर अपने वार्ड में कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव में बढ़त दिलाने की बात कही।
  • वही राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र मे अपने प्रत्याशी भोलाराम साहू को भारी मतों से जीत दिलाने का संकल्प लिया।
  • लोकसभा प्रत्याशी भोलाराम साहू ने श्री फल और साल देकर सभी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया और पार्टी में आने की बधाई दी।
  • सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार JCCJ पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता कांग्रेस में प्रवेश कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here