गिरफ्तारी वारंट निकलने के बाद छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने जिला उपभोक्ता फोरम में जमा किये ₹ 1.27 करोड़…

0
111

25 नवंबर 2019 भिलाई। छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा निर्मित तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी भिलाई के अनेकों अलग अलग मामलों में जिला उपभोक्ता फोरम द्वारा दिए गए पूर्व के आदेशों की अवहेलना करने पर हाउसिंग बोर्ड के संपदा अधिकारी के विरुद्ध फोरम के अध्यक्ष लवकेश प्रताप सिंह बघेल, सदस्य राजेन्द्र पाध्ये व लता चंद्राकर ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया। इसके बाद छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के संपदा अधिकारी ने जिला उपभोक्ता फोरम में लंबित निष्पादन प्रकरणों में से 42 परिवादियों हेतु अपने अधिवक्ता के माध्यम से 1.27 करोड़ रुपये जमा कराये। हाउसिंग बोर्ड ने शेष प्रकरणों में राशि जमा नहीं करते हुए इसके लिये अवसर मांगा है।

क्या है मामला
तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी भिलाई के कुछ रहवासियों द्वारा जिला उपभोक्ता फोरम के समक्ष प्रस्तुत की गई शिकायतों पर 2016 से 2019 के बीच जिला उपभोक्ता फोरम द्वारा हाउसिंग बोर्ड के विरुद्ध आदेश पारित किया गया था, उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायतों में हाउसिंग बोर्ड द्वारा किये गए वायदे के मुताबिक उक्त कॉलोनी में ऑडिटोरियम, क्लब हाउस, स्विमिंग पूल जैसी सुविधाओं के लिए मकान की कीमत शामिल अतिरिक्त राशि लेने के बाद भी उन सुविधाओं को उपलब्ध नही कराने व सर्विस टैक्स की अवैध वसूली तथा निर्माण में किए गए विलंब के आधार पर सेवा में निम्नता एवं व्यवसायिक कदाचरण किए जाने का आक्षेप लगाया था। जिस पर जिला उपभोक्ता फोरम द्वारा वर्ष 2016 से 2019 के बीच अनेकों मामलों में हाउसिंग बोर्ड के खिलाफ आदेश पारित किया था।

हाउसिंग बोर्ड ने जिला उपभोक्ता फोरम के आदेशों को राज्य उपभोक्ता आयोग रायपुर एवं राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग नई दिल्ली में चुनौती दी जिसमें राज्य उपभोक्ता आयोग में हाउसिंग बोर्ड की अपील आंशिक रूप से स्वीकार की गई थी और राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग ने हाउसिंग बोर्ड को कोई राहत नहीं देते हुए मकान मालिकों से लिया गया सर्विस टैक्स वापस करने और मानसिक क्षतिपूर्ति अदा करने का आदेश दिया था। इसके बाद भी छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा कई महीने बीतने के बाद भी ना ही आदेशित राशि जमा की जा रही थी और ना ही कॉलोनी के बचे हुए कार्यों के संबंध में कोई उचित जवाब दिया जा रहा था। लगातार आदेशों की अवहेलना करने पर हाउसिंग बोर्ड के संपदा अधिकारी के विरुद्ध फोरम के अध्यक्ष लवकेश प्रताप सिंह बघेल, सदस्य राजेन्द्र पाध्ये व लता चंद्राकर ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

निम्नानुसार जमा की राशि

  1. शीतल प्रसाद सोनकर – 461033
  2. सुरेश चंद्र पटेल – 644750
  3. राकेश तिवारी – 969048
  4. ललित दास वैष्णव – 121970
  5. रश्मि दुबे – 791922
  6. सुनीता देवी – 555132
  7. भानु सिंह साहू – 657082
  8. अभिलाषा ठाकुर – 127775
  9. सुनीता अवचत – 145000
  10. योगेंद्र मोहन खरे – 219030
    11अरुण गुप्ता – 670130
  11. पवन कुमार – 135196
  12. शैल कुमारी -180869
  13. इंद्रजीत घोष -185515
  14. एम धनंजय -133440
  15. जोसेफ एम जॉन -185515
  16. निशा मिश्रा – 1318910
  17. बसंत कुमार – 184784
  18. सुचरिता घोष – 211520
  19. रानू कांदूलकर – 182405
  20. रीना वर्गीस – 132366
  21. रविंद्र कुमार – 341008
  22. अकमू नायडू – 130600
  23. शिवप्रसाद दलाल – 200800
  24. उमा देवी – 240623
  25. नरेंद्र केला – 132737
  26. जगदीश चंद्र – 129168
  27. भक्त बंधु सतपथी – 184784
  28. यमलेश कुमार देवांगन – 179780
  29. प्रकाश चंद विनायक – 130589
  30. समीर काले – 179688
  31. सुनीता – 176847
  32. बनवारी लाल मीणा – 179688
  33. सुनीता डे – 211337
  34. टी सहदेव – 135014
  35. बी. सन्मुख – 168764
  36. मुकेश कुमार अग्रवाल – 184449
  37. बी. लोकराजू – 159784
  38. शरद कुमार बोखड़ – 118315
  39. एस मनोज – 266564
  40. मिताली मिश्रा – 839511

42. एजाज अहमद – 225645

कुल मिलाकर रुपये – 1,27,29,087