हाईकोर्ट की सख्ती के बाद रतनपुर के 16 जमाती के खिलाफ मामला दर्ज… धार्मिक स्थलों पर रखी जा रही कड़ी नजर…

0
120

बिलासपुर 10 अप्रैल, 2020। कोरबा जिले केकटघोरा में कोरोना पॉजिटिव की संख्या अचानक बढ़ने से शासन प्रशासन की नींद उड़ गई है। पुलिस की जानकारी के बिना रतनपुर शहर के जूना स्थित मस्जिद में 16 जमाती ठहरे थे। गुरुवार की देर रात पुलिस ने दबिश दी और उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही उनकी जांच कर होम क्वारन्टाइन किया गया है।

रतनपुर पुलिस को भी खबर मिली कि जूनाशहर स्थित मस्जिद में जमाती छिपे हैं। इस पर पुलिस ने यहां छापेमारी की। इस दौरान यहां पुलिस को 16 जमाती मिले। इसके बाद प्रशासन एक बार फिर सकते में आ गया है। उनके खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गया है।

सभी धार्मिक स्थलों पर कड़ी नजर

यही वजह है कि अब सभी धार्मिक स्थलों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। गुरुवार की शाम हाईकोर्ट ने भी जमातियों की शीघ्र पतासाजी करने का आदेश दिया है। लिहाजा, प्रदेश भर में खोजबीन तेज हो गई है।

मदद निगम या पुलिस के माध्यम से

बिलासपुर शहर में इन दिनों बड़ी संख्या में लोग झुंड में नेक काम के लिए निकल रहे हैं। भूखों को भोजन कराने वालों की फौज खड़ी हो गई है। इसमें सोशल डिस्टन्सिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में अब प्रशासन और पुलिस ने साफ कर दिया है कि मदद निगम या पुलिस के माध्यम से होगी। सेवा के बहाने झुंड में घूमने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।