पब्लिक डिमांड पर ‘रामायण’ के बाद अब दूरदर्शन पर ‘महाभारत’ का भी प्रसारण कल से शुरू.. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किया एलान…

0
145

नई दिल्ली 27 मार्च, 2020। लॉकडाउन की वजह से सभी लोग घर में बैठे-बैठे बोर हो रहे हैं, इसलिए केंद्र सरकार ने एंटरटेनमेंट के लिए 80 के दशक का मशहूर टीवी धारावाहिक ‘महाभारत’ का प्रसारण एक बार फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। ‘महाभारत’ का प्रसारण डीडी भारती पर कल (28 मार्च) से शुरू करने का ऐलान किया है।

एएनआई के मुताबिक सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ऐलान किया है कि जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से ‘महाभारत’ का प्रसारण फिर से डीडी भारती पर शुरू होगा। उन्होंने कहा कि इसका प्रसारण दिन में दो बार यानी दोपहर 12 बजे और शाम सात बजे होगा।

आपको बताते चलें कि इसके पहले प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर बताया था कि जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से ‘रामायण’ का प्रसारण फिर से दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। उन्होंने कहा कि पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा।

रामानंद सागर कृत ‘रामायण’ का प्रसारण साल 1987 में पहली बार और बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ का प्रसारण साल 1988 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था।