पीएल पुनिया की विकास उपाध्याय को नसीहत.. नियम-कानून का विरोध करना सस्ती लोकप्रियता.. ट्रैफिक नियम वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए हैं..

0
110

रायपुर 13 फरवरी, 2020। छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया ने विधायक विकास उपाध्याय को नसीहत दी है। उन्होंने हेलमेट चेकिंग का विरोध करने पर कहा कि नियम-कानून का विरोध करना सस्ती लोकप्रियता है। ट्रैफिक नियमों का विरोध करना गलत है। ट्रैफिक यातायात नियम वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बनाया गया है।

गौरतलब है कि बीते दिनों कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने बीते दिनों शहर में पुलिस विभाग द्वारा वाहनों की चेकिंग को लेकर कहा था कि जब शहर में स्मार्ट सिटी योजना के तहत चौक चौराहों पर कैमरे लगाए गए हैं, तो फिर चेकिंग के क्या मायने हैं। इसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए।