पीएम मोदी का देश के नाम संबोधन: अमेरिका, रूस और चीन के बाद दुनिया का चौथा स्पेस सुपर पावर बना भारत.. 3 मिनट में मार गिराए IEO सैटलाइट..

0
55

नई दिल्ली: पीएम मोदी( PM Modi) ने अपने महत्वपूर्ण संदेश में कहा कि भारत ने महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है। अंतरिक्ष क्षेत्र में दुनिया के तीन देशों के बाद भारत चौथा देश बन गया है। वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 300 किमी दूर एलईओ को मार गिराया गया है। भारत का मिशन शक्ति को सिर्फ तीन मिनट में पूरा किया गया।

लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार को देश के नाम संबोधन किया। पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान कहा कि भारत अंतरिक्ष पावर के रूप में दुनिया का चौथा सबसे शक्तिशाली देश बन गया है। भारत ने आज अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के नाम पर दर्ज करा दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने आज एक अभूतपूर्व सिद्धि हासिल की है। भारत में आज अपना नाम ‘स्पेस पावर’ के रूप में दर्ज करा दिया है। अब तक रूस, अमेरिका और चीन को ये दर्जा प्राप्त था, अब भारत को भी यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए गर्व की बात है। पीएम मोदी देश को संबोधित करेंगे। उसकी सूचना पीएम मोदी ने खुद पहले आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी थी पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा था कि आज सवेरे लगभग 11.45- 12.00 बजे मैं एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आप के बीच आऊंगा।

पीएम मोदी ने कहा कि आज 27 मार्च को भारत ने एक बडी उपलब्धि हासिल किया है। भारत ने अपना नाम अंतरिक्ष पावर के रूप में अपना नाम दर्ज करा लिया है। दुनिया के तीन देश अमेरिका, चीन रूस को पहले से यह उपलब्धि हासिल थी, मगर आज भारत आज चौथा देश बन गया। हर हिंदुस्तानी के लिए इससे बड़ा गर्व का पल नहीं हो सकता। कुछ समय पहले हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में तीन सौ किलोमीटर एलओ सैटेलाइट को मार गिराया।

पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें:

  • -भारत ने आज एक अभूतपूर्व सिद्धि हासिल की है। भारत में आज अपना नाम ‘स्पेस पावर’ के रूप में दर्ज करा दिया है। अब तक रूस, अमेरिका और चीन को ये दर्जा प्राप्त था, अब भारत को भी यह उपलब्धि हासिल की है।
  • -मिशन शक्ति ऑपरेशन सफल। इसके तहत एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here