ब्रह्मांड के इस सितारे को दिया गया एक्टर सुशांत सिंह का नाम…सच में बन गए स्टार…

0
642

मुंबई 4 जुलाई2020 फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अंतरिक्ष से प्यार जगजाहिर थाl अब उनकी मृत्यु के बाद वह वास्तव में एक स्टार बन गए हैं क्योंकि एक खगोलीय पिंड उनके नाम पर रखा गया है। सुशांत सिंह राजपूत सिर्फ एक प्रतिभाशाली अभिनेता नहीं थे, बल्कि अंतरिक्ष से जुड़ी हर चीज के बारे में ज्ञान रखने वाले एक प्रतिभाशाली व्यक्ति थे।

हाल के अपडेट के अनुसार एक स्टार का नाम उनके निधन के बाद उनके नाम पर रखा गया है। एक प्रमाणपत्र के अनुसार जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है l इसके अनुसार अंतरिक्ष में एक खगोलीय पिंड को सुशांत सिंह राजपूत का नाम दिया गया है। सर्टिफिकेट को Quotely India नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने शेयर किया था। साझा की गई तस्वीर एक सर्टिफिकेट है और यह कहती है कि RA.22.121 स्टार का नाम सुशांत सिंह राजपूत है। 

https://twitter.com/xAngelWingz/status/1277493381657051136

14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का निधन आत्महत्या के कारण हुआ था। अभिनेता कथित तौर पर अवसाद से पीड़ित थे और दवा खा रहे थे। हालांकि उन्होंने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है और पुलिस कारण जानने के लिए उनसे जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।