25 मई 2019, सूरजपुर। ACB ने घूस लेते शिक्षा विभाग के लिपिक को गिरफ्तार कर लिया है। लिपिक का नाम एम बेक बताया जा रहा है। लिपिक रामानुज नगर बीईओ कार्यालय में पदस्थ था।
- मिली जानकारी के मुताबिक लिपिक एम बेक की गिरफ़्तारी सूरजपुर के तहसील कार्यालय के पास से हुई है।
- आरोपी लिपिक किसी काम के एवज में रिश्वत ले रहा था।
- हालाँकि लिपिक ने कितने रुपए की रिश्वत ली है, इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है।
- एसीबी इस मामले में आरोपी लिपिक से विस्तृत पूछताछ कर रही है।