पूर्व मंत्री के घर के पास से चाकू की नोक पर महिला का अपहरण, फिर नंदनवन के पास ले जाकर किया जबरदस्ती, मामला दर्ज..

0
106

15 जून 2019, रायपुर। राजधानी रायपुर में एक पूर्व मंत्री के घर के पास से चाकू की नोक पर महिला का अपहरण कर नंदनवन तरफ ले जाकर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपित के चंगुल से छूटकर देर रात आजाद चौक पुलिस थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध दर्ज कर आधी रात को आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया।

आजाद चौक पुलिस के मुताबिक गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में रहने वाली 40 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता लोगों के घरों में कामकाज कर परिवार का पेट पालती है। जब महिला गुरुवार की शाम को काम खत्म कर पैदल पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के घर के पास रामसागरपारा नेमीचंद गली होते हुए अपने घर लौट रही थी।

इसी दौरान 45 वर्षीय आरोपित ने उसे रोका। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित ने उसके गले में चाकू अड़ाकर अपनी बाइक में बैठा लिया और घर तक छोड़ने का झांसा देकर नंदनवन रोड की तरफ ले गया। वहां पर जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया।

किसी तरह वह आरोपित के चंगुल से छूटकर रात 11 बजे घर पहुंची और परिजनों को जानकारी देने के बाद आजाद चौक थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रात में ही पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया।

दुष्कर्म की पुष्टि होने पर अपहरण कर धमकाने और दुष्कर्म का केस दर्ज किया। इसके बाद आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज कोर्ट में पेशकर जेल भेजा जाएगा। वह टेंट हाउस चलाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here