दिग्विजय सिंह के कट्टर समर्थक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का निधन, कोरोना से संक्रमित हुए थे..

0
101

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और ग्वालियर के नेता बृजमोहन परिहार का मंगलवार सुबह 4.30 बजे गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के कारण कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार उनका अंतिम संस्कार वहीं किया जाएगा। परिहार के निधन की खबर से ग्वालियर सहित पूरे प्रदेश के कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर फैल गई है।
जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता बृजमोहन परिहार कोरोना संक्रमित पाए गए। उनका उपचार ग्वालियर में चल रहा था। हाल ही में परिहार की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। जिसके अचानक उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई। जिसके बाद बृजमोहन को गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती कराया गया था। जहां आज उपचार के दौरान दुनिया को अलविदा कह दिया।
कांग्रेस के चंबल-भिंड मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने कहा कि ग्वालियर-चम्बल संभाग के कद्दावर नेता, जिंदगी भर सामंतवाद के खिलाफ संघर्ष करने वाले,प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह परिहार आज बीमारी से परास्त हो गए। अलसुबह उन्होंने हम सभी का साथ छोड़ दिया, ईश्वर इस गांधीवादी, सिद्धांतवादी नेता को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
बता दें कि बृजमोहन परिहार मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष के पद पर थे। वहीं उनकी निधन की खबर फैलते ही पार्टी में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार आज शाम 5 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।