डॉ. रमन सिंह के 67वें जन्मदिन को यादगार बनाने 67 पाउंड का काटा गया केक.. देखें वीडियो..

0
121

रायपुर 15 अक्टूबर, 2019। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने आज 67वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनके चाहने वालों के बीच उत्साह का माहौल रहा। भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने लोकप्रिय नेता के जन्मदिन पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए। प्रदेशभर से आए लोगों ने सीएम के स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की तो राजधानी स्थित उनके निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इन सब में खास यह रहा कि उनके 67वें जन्मदिन पर 67 पाउंड का केक काटा गया। इतने बड़े केक देखकर लोग आश्चर्यचकित जरूर रहे लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बड़े उत्साह के साथ केक काटकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। और अपने समर्थकों का अभिवादन किया।

भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री और बोलबम समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के जन्मदिन पर 67 पाउंड का केक लेकर बधाई देने पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों युवा उनके साथ मौजूद रहे। जहां उन्होंने डॉ रमन सिंह का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया।

दया सिंह ने बताया कि वे हर साल डॉ रमन सिंह के जन्मदिन पर भगवान भोलेनाथ का प्रसाद लेकर पहुंचते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह हर साल भगवान भोलेनाथ से डॉ रमन सिंह जी की लंबी दीर्घायु और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस साल भी 67 साल के पूरे हो चुके हैं ऐसे में 67 पाउंड का केक काटकर उनके जन्मदिन को यादगार बनाया गया।