रेव पार्टी में जमकर परोसी जा रही थी शराब, साथ ही कराया जा रहा था कई तरह का नशा, पुलिस ने दी दबिश, नशे में धुत 161 लड़के और 31 लड़कियां को किया गिरफ्तार…

0
89

05 मई 2019, नई दिल्ली। दिल्ली से सटे नोएडा में पुलिस ने चल रही रेव पार्टी पर छापेमारी की। नोएडा के फार्म हाउस में चल रही इस पार्टी में पुलिस ने छापेमारी कर 192 लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया। इनमें से 161 लड़के और 31 लड़कियां गिरफ्तार की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी लड़के-लड़कियां दिल्ली के रहने वाले हैं।

  • पुलिस के मुताबिक रेव पार्टी बिना परमिशन के हो रही थी। पार्टी में जमकर शराब परोसा गया।
  • नोएडा के एक्सप्रेस वे पर फार्म हाउस में रेव पार्टी का आयोजन किया गया है।
  • इस पार्टी के लिए आबकारी विभाग से कोई परमिशन नहीं ली गई थी।
  • जैसे ही इस बात की सूचना पुलिस को मिली पुलिस की 4 टीमें मौके पर पहुंच गई और उन्होंने वहां नशे में धुत लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया।
  • पुलिस ने इस मामले में फार्म हाउस के मालिक अमित त्यागी को भी गिरफ्तार किया।
  • जानकारी के अनुसार पुलिस ने यमुना पुस्ता पर एक फार्म हाउस में चल रही पार्टी में 161 लड़के और 31 लड़कियों को गिरफ्तार किया।
  • पुलिस के मुताबिक उन लोगों ने जमकर शराब पी और कई तरह का नशा कराया जा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here