Big Breaking: क्वारंटाइन सेंटर से फरार 7 कोरोना संदिग्धों में 5 पकड़े गए.. सभी के खिलाफ FIR दर्ज.. SDM और तहसीलदार को भी नोटिस जारी..

0
898

सूरजपुर। भैयाथान ब्लॉक के बंजा क्वारंटाइन सेंटर से खिड़की तोड़कर भागे 7 मजदूरों में से 5 लोगों को ओड़गी होटल से पकड़ लिया गया है। दरअसल शुक्रवार की आधी रात खिडक़ी तोडक़र 7 कोरोना संदिग्ध प्रवासी मजदूर फरार हो गए थे। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासनिक व स्वास्थ्य अमले में हडक़ंप मच गया था। 4 दिन के भीतर इस क्वारेंटाइन सेंटर से यहां रहे रहे लोगों के भागने की यह दूसरी घटना थी। मामले को लेकर जिला प्रशासन ने भैयाथान एसडीम व प्रभारी तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

एसपी राजेश कुकरेजा ने बताया कि बंजा स्थित क्वारंटाइन सेंटर से फरार हुए 7 प्रवासी मजदूरों में से 5 को पकड़ लिया गया है। शेष दो की तलाश जारी है। वहीं सभी के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • बता दें कि इससे पहले प्रशासन ने दो पंचायत सचिव और एक पटवारी को निलंबित कर दिया गया था। जबकी एक चिकित्सक की वेतन वृद्धि रोकते हुए उसका तबादला कर दिया गया है।
  • गौरतलब है कि सूरजपुर जिले के भैयाथान ब्लॉक स्थित ग्राम बंजा के एकलव्य आवासीय विद्यालय क्वारेंटाइन सेंटर में भी प्रवासी मजदूरों को रखा गया है।
  • कुछ दिन पूर्व यहां रह रही एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी, वहीं 25 जून को 3 बच्चे पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद इसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
  • बीते 23 जून को 6 महिलाओं के भागने के बाद शुक्रवार को 7 मजदूर और भाग गए। ये सभी मजदूर एक ही खिड़की को तोड़कर भाग निकले। इस दूसरी घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया था।
  • जिले में कल जो तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मासूम बच्चे मिले थे, वे भी इसी क्वारंटाइन सेंटर से थे। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए रायपुर एम्स भेज दिया गया और इस इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया था।
  • लिहाजा मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
Previous articleछत्तीसगढ़ में आज कोविड-19 के 57 नए मरीज सामने आए.. 52 डिस्चार्ज भी हुए..
Next article
समय बदला और अन्य संचार माध्यमों की तरह सीजी मेट्रो ने वेबसाइट की अहमियत को भी पहचाना और वर्ष 2017 में सीजी मेट्रो डॉट कॉम की शुरुआत हुई। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ और देश के हिंदीभाषी पाठकों तक समाचार और विश्लेषण पहुंचाना है। यह एक 24X7वेबसाइट है और पत्रकारों की एक टीम सप्ताह के सातों दिन, 24 घंटे छत्तीसगढ़ समेत देश भर के पाठकों के लिए सामग्री उपलब्ध कराती है। CG METRO हिंदी न्यूज़ पढ़ने का एक ऐसा मंच है जिस पर पूरे दिन की सभी बड़ी व महत्वपूर्ण खबरे पोस्ट की जाती है। इस वेबपोर्टल पर दी जाने वाली सभी जानकारियां अथवा सभी खबरे एक विशेष टीम के द्वारा गहन संसोधन (रिसर्च) के बाद पोस्ट की जाती है।