जवानों की घेराबंदी में 5 नक्सली गिरफ्तार.. एक महिला नक्सली भी शामिल.. नक्सली वर्दी, पिट्ठू और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद..

0
104

बीजापुर। जवानों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के बाद पुलिस की घेराबंदी में एक महिला नक्सल समेत 5 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार किये गए नक्सलियों से पिट्ठू, नक्सल वर्दी, और विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया है। DRG, STF, कोबरा और CRPF के जवानों के साथ मुठभेड़ हो गया था। मुठभेड़ के बाद जवानों ने घेराबंदी कर गंगालूर थानाक्षेत्र के गोटपल्ली के जंगल से 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।