सिलेंडर ब्लास्ट के बाद 2 मंजिला इमारत गिरी.. 10 लोगों की मौत.. मलबे में अभी भी कई लोग..

0
81

14 अक्टूबर 2019 ,मऊ : उत्तर प्रदेश के मऊ में आज सुबह बड़ा हादसा हुआ है। एक घर में हुए विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार, मऊ में वालिदपुर के एक घर में हुए सिलेंडर विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। इस बात की पुष्टि अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने की है।

बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। धमाके के बाद दो मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे हुए हैं। लोगों को निकालने का काम जारी है। हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।