इस जिले में मिले 12 नए कोरोना पॉजिटीव.. जिला पंचायत CEO ने की पुष्टि…जानें अबतक प्रदेश में कितने केस मिले.. और कितने मरीजों की हुई मौत..

0
72

जांजगीर 23 जुलाई, 2020। छत्तीसगढ़ में तेजी से कोरोना संक्रमित मरीज की संख्या बढ़ रही हैं। जांजगीर चांपा में आज 12 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। अकलतरा के मुरलीडीह गांव में 10 और हसौद में 2 नए मरीज मिले हैं। इसकी पुष्टि जिला पंचायत सीईओ तीर्थराज अग्रवाल ने की है। वहीं मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

  • नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब जांजगीर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ कर 389 हो गई है।
  • इनमें से अभी तक 303 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
  • वहीं अब तक 2 की कोरोना से मौत हो चुकी है।

प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़ी

  • छत्तीसगढ़ में अभी तक कोरोना के कुल 6011 के मामले सामने आए हैं।
  • इनमें से अब तक 4230 स्वस्थ हुए हैं।
  • वहीं 29 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग हार गए।
  • आज नए मरीज मिलने के बाद अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 1752 हो गई है।