बेमेतरा के 10 पार्षदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा.. क्रांस वोटिंग से बिगड़ी थी बात..

0
121

बेमेतरा 10 जनवरी, 2020। नगर पालिका बेमेतरा के 10 पार्षदों ने कलेक्टर को आज इस्तीफा सौंप दिया है। भापजा पार्षदों व कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट और हंगामा के विरोध में पार्षदों ने यह कदम उठाया है। गौरतलब है कि बेमेतरा नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी शकुंतला साहू ने जीत हांसिल की थी। मतदान के दौरान भाजपा के कुछ पार्षदों ने क्रॉस वोट किया था। कुछ पार्षदों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।

क्रॉस वोटिंग को लेकर बीजेपी पार्षद आपस में ही बहस करने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि गली-गलौच के बाद मारपीट की नौबत आ गयी। बाद में मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने स्थिति पर नियंत्रण किया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने स्थिति को काबू किया। जानकारी के अनुसार भाजपा से 6 लोगों ने क्रॉस वोट किया। जिसके चलते कांग्रेस की जीत हुई। वहीं, उपाध्यक्ष पर भाजपा के पंचू साहू विजय हुए थे।

आपको बता दें कि करारी हार के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर आक्रोश देखा गया। कार्यकर्ताओं ने संगठन के जिम्मेदारों से पार्टी के सभी भाजपा पार्षदों से सामूहिक इस्तीफा लेने की मांग की। जिस पर संगठन ने देर शाम सभी 10 पार्षदों का पार्षद पद से सामूहिक इस्तीफा ले लिया।