भारतीय महिला हॉकी टीम ने अमेरिका पर 5-1 से जीत हासिल की..

0
103

टोक्यो ओलंपिक क्वालीफायर के तहत खेले गए मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने अमेरिका को 5-1 से हरा दिया है। ओडिशा के कलिंगा हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय महिलाए पूरी तरह भारी पड़ीं और 5-1 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। भारत की जीत में गुरजीत कौर ने दो गोल लगाए, जबकि लिलिमा मिंज, शर्मिला देवी और सलिमा तेते ने एक-एक गोल दागे। इस जीत के साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम ओलंपिक के लिए क्वलीफाई करने के बेहद करीब पहुंच गई है। दोनों टीमों के बीच दूसरा क्वालीफायर मैच शनिवार को खेला जाएगा।इससे पहले अमेरिका के खिलाफ भारत का जीत-हार का रिकॉर्ड 4-22 रहा था, जो 5-22 हो गया है।

मैच का पहला हाफ बराबरी पर छूटा था। दोनों टीमों के खिलाड़ी गोल लगाने में कामयाब नहीं हो सकी थीं। दूसरा हाफ हाफ खत्म होता इससे पहले ही लिलिमा मिंज ने 29वें मिनट में गोल दागते हुए मेजबान टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। भारत के लिए दूसरा गोल शर्मिला देवी ने 40वें मिनट में दागा। 42वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को गुरजीत कौर ने गोल में तब्दील करते हुए भारत की बढ़त 3-0 की दी।

अमेरिकी टीम वापसी के लिए संघर्ष कर रही थी कि इसी बीच 46वें मिनट में सलिमा तेते ने गेंद जाल मे उलझाते हुए भारत की बढ़त 4-0 कर दी। भारत के लिए पांचवां गोल गुरजीत कौर ने दागा। यह गोल पेनाल्टी स्ट्रोक से मिला था। इस मैच में भारतीय टीम अमेरिका पर पूरी तरह से हावी दिखी। हालांकि अमेरिका की टीम ने बीच-बीच में वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिल पाई। विपक्षी टीम के लिए 54वें मिनट में इरिन मतसन ने इकलौता गोल किया। दोनों टीमें शनिवार को एक बार फिर आमने-सामने होंगी। अगर भारतीय महिला टीम यह मुकाबला जीत जीती है तो वह सीधे ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर लेगी।